पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पूछा, 'किसकी हिम्मत है जो धारा 370 को लागू करेगा?'
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए यह सवाल पूछा, किसकी हिम्मत है जो धारा 370 को लागू करेगा। उन्होंने कहा कि भले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी धारा 370 वापस लाने के लिए फारूक अब्दुल्ला के साथ हस्ताक्षर करें, लेकिन भारत में अब कांग्रेस की हिम्मत नहीं है की धारा 370 को वापस ला सके।