पटना ग्रामीण: पटना के विभिन्न स्थानों से लॉ कॉलेज घाट पर भगवान सूर्य और मां काली की प्रतिमाओं का विसर्जन
लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व का आज समापन हो गया है। ऐसे में पटना के विभिन्न जगहों पर भगवान सूर्य के प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे लॉ कॉलेज घाट पर भगवान सूर्य के प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान पटना में जिस जिस जगह पर काली पूजा का आयोजन किया गया था वहां पर भी मां काली के प्रतिमा का विसर्जन किया गया।