पटना ग्रामीण: सूर्य को अर्घ्य देने गई महिला आग से झुलसी, PMCH में रेफर
कचहरी घाट पर सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची एक महिला की साड़ी में कलसुप में फलों के बीच रखे दिए से आग लग गई। जब तक महिला को कुछ समझ आता तब तक वह महिला आग में पूरी तरह झुलस गई। हालांकि प्रशासन ने महिला पर पानी डालकर आग बुझाई। घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से महिला को शुक्रवार प्रातः करीब 5:00 बजे पीएमसीएच रेफर किया गया है।