पटना ग्रामीण: एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भाग लेने के लिए टीम जापान पटना पहुँची, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
11 नवंबर से शुरू होने वाले एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में शामिल होने के लिए लगातार सभी टीम का आना जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे पटना एयरपोर्ट पर जापान की टीम पहुंची। जहां जापान की टीम का माथे पर टीका लगाकर और दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत किया गया। मौके पर टीम जापान की हॉकी खिलाड़ी भारतीय अंदाज में नमस्ते करते नजर आई।