कटंगी: खिड़कीघाट में हुए सड़क हादसे का दोषी पाया गया ट्रक चालक, पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने जांच कार्रवाई के बाद डंपर चालक यानी मृतक के ही खिलाफ तेज रफ्तार लापरवाही और उपेक्षापूर्वक खतरनाक तरीके से डंपर चलाकर घटना कारित करना पाया है। पुलिस ने डंपर चालक सचिन्द्र पिता जयसिंह धुर्वे उम्र 23 वर्ष निवासी बम्होड़ी थाना डुंडासिवनी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर धारा 304 ए, 184 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की है।