बक्सर: प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट ने डीईओ कार्यालय के सामने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया
Buxar, Buxar | May 3, 2025 प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट जिला इकाई के सदस्यों द्वारा बुनियादी विद्यालय स्थित डीईओ कार्यालय के समक्ष अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में शनिवार को 2:30 बजे अपराह्न में एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट के जिला अध्यक्ष नागेंद्र राम और संचालन जिला सचिव नसीम अहमद ने किया.