बक्सर: जिले के तीन केंद्रों पर रविवार को नीट परीक्षा, कड़ी सुरक्षा के बीच दंडाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग
Buxar, Buxar | May 3, 2025 समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को एनटीए द्वारा आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा के संचालन हेतु डीएम अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस कप्तान शुभम आर्य द्वारा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग समाहरणालय के सभागार में शनिवार को अपराह्न 4 बजे की गई. यह परीक्षा रविवार को ली जायेगी. परीक्षा में कुल 1296 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे.