बक्सर: डीएम और एसपी ने महदह स्थित पुलिस केंद्र बक्सर का निरीक्षण किया, शारीरिक दक्षता परीक्षा से संबंधित स्थल का जायजा लिया
Buxar, Buxar | May 3, 2025 डीएम अंशुल अग्रवाल व एसपी शुभम आर्य ने गृहरक्षकों के चयन हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा से संबंधित स्थल पुलिस केन्द्र का निरीक्षण किया। गृहरक्षकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा पुलिस केंद्र बक्सर में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 04:00 बजे से कराया जायेगा।