आबू रोड: आबूरोड में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 41 डिग्री के पार, ट्रांसफार्मरों पर बढ़ा लोड, अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान
आबूरोड शहर में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। अप्रैल माह में ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शहर का तापमान दोपहर के समय करीब 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्षों के रिकॉर्ड को भी चुनौती देता नजर आ रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। और इसी बीच बिजली भी प्रभावित हो रही है