कोण्डागांव के 58,641 किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर कोण्डागांव जिले के कृषि विज्ञान केंद्र, बोरगांव में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत जिले के 58,641 पात्र किसानों के बैंक खातों में कुल ₹11.69 करोड़ की राशि अंतरित की गई।
कार्यक्रम में केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। उन्होंने किसानों को कृषि विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर आधुनिक एवं उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी किस्तों का लाभ सुनिश्चित करने के लिए ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं लैंड सीडिंग की स्थिति की जांच कराने की जानकारी भी दी गई।
#PMKisan #PMKisanSammanNidhi #Kondagaon #किसान_कल्याण