गिधौर: बरमनिया के वृद्ध अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान करने गए, डूबने से तलाश जारी
Gidhaur, Jamui | Jun 15, 2026 लक्ष्मीपुर के बरमनिया गांव निवासी 80 वर्षीय विदेशी यादव रविवार को सुलतानगंज के अजगैबीनाथ गंगा घाट पर स्नान के दौरान गंगा में डूबकर लापता हो गए। वह गांव के हूरो यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। परिजनों ने सोमवार को 6 बजे बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी अब तक कुछ अता-पता नहीं है।