नरकटिया: भेलाछपरा चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल गोबरी के युवक की पटना इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते मे हुई मौत
भेलाछपरा चौक एनएच पर अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल युवक की पटना इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृत युवक की पहचान गोबरी के राजू मियां के पुत्र आजाद मियां के रूप में हुई है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है। शमीम ने बताया कि युवक मोतिहारी से गोबरी अपने घर जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन से ठोकर लग गई।