नरकटिया: खैरी की एक महिला को सास,श्वसुर,देवर व ननद के द्वारा मारपीट का मामला, पीड़िता ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई
खैरी में एक महिला को परिवार वालो के द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता अफसाना खातुन ने बताया कि वे अपने घर से राशन निकालने गई थी,तभी उसके सास,श्वसुर,देवर व ननद के द्वारा मारपीट किया गया,जिसमे वह घायल हो गई। पीड़िता का सदर हॉस्पीटल में इलाज चल रहा है।