नरकटिया: महावीर चौक सिसवा के पास उप मेयर डॉक्टर लाल बाबू प्रसाद व समाजसेवी उमेश सिंह ने एक स्वास्थ्य जांच शिविर का किया उद्घाटन
सिसवा महावीर चौक के पास उप मेयर डॉक्टर लाल बाबू प्रसाद व समाजसेवी उमेश सिंह ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच करवाकर दवा लिया। मौके पर उप मेयर ने कहा कि हॉस्पिटल में गरीब मरीजों की निःशुल्क जांच की जाएगी। मौके पर समाजसेवी उमेश सिंह, डॉ. शत्रुघ्न ठाकुर, बसंत मिश्रा सहित गांव के गणमान्य लोग मौजूद थे।