नरकटिया: 2 वर्षों से चल रहे जमीनी विवाद का बंजरिया थाने में हुआ निपटारा, फर्जीवाड़ा करने वाले को CO ने राशि लौटाने के निर्देश दिए
जनता दरबार में दो वर्षों से चल रहे विवाद का सीओ व थानाध्यक्ष द्वारा निपटारा किया गया। सुनवाई के दौरान फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले पर कानूनी कार्रवाई करने को कहा। थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि गणेश पांडेय के नाम से तड़कुलवा में जमीन थी, जिसका खाता संख्या 58 खसरा 281 रकबा तीन कट्ठा है। जिसे लेकर विवाद चल रहा था।