नरकटिया: जटवा सहित प्रखंड के सभी पंचायतो में रविवार रात भर शबे बारात के अवसर कुरान पढ़ी गई, साथ ही पूर्वजो के लिए नमाज अदा की गई
प्रखंड बंजरिया के जटवा,जनेरवा सहित सभी पंचायतो में रविवार रात भर शबे बारात के अवसर पर कब्रिस्तान व घरों में कुरान पढ़ नमाज अदा की गई। मौके पर सभी कब्रस्तानों की साफ सफाई के साथ रौशनी से सजाया गया था। जहां बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक कुरान पढ़ पूर्वजो की आत्मा की शांति के लिए नमाज अदा की। इस दिन सभी लोग बिधिवत रोजा रखते है। इसमें बच्चे भी पीछे नही रहते है।