बालूमाथ: मारंगलोइया गांव में पारिवारिक विवाद में एक ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
बालूमाथ थाना क्षेत्र के मारंगलोइया गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी पहचान ग्राम निवासी रामलखन महतो के पुत्र दशरथ महतो के रूप में हुई। जिसके शव को मंगलवार की सुबह 10 बजे स्थानीय मुरपा पुलिस पिकेट प्रभारी होसेन डोंग ने कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए लातेहार भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।