बक्सर: डीडीसी के खिलाफ जिप सदस्यों ने खोला मोर्चा, नारेबाजी के बीच जिला परिषद कार्यालय के समक्ष पुतला दहन कर जताया आक्रोश
Buxar, Buxar | Jul 31, 2024 उप विकास आयुक्त सह कार्यपालक पदाधिकारी डॉ.महेन्द्र पाल की मनमानी से नाराज जिला परिषद सदस्यों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसके तहत जिप सदस्यों ने जिला परिषद कार्यालय के समक्ष बुधवार को डीडीसी का पुतला दहन कर उनके प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया. इस क्रम में वे डीडीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी किए और विकास कार्यों को बाधित रखने का आरोप लगाये.