बक्सर: बक्सर में 4 सेमी प्रति घंटे के रफ्तार से बढ़ रहा गंगा नदी का जलस्तर, दियारा क्षेत्र के लोगों की बढ़ी चिंता
Buxar, Buxar | Jul 31, 2024 जिले में गंगा नदी का जलस्तर लागातार बढ़ता जा रहा है। जिससे जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। बता दें कि गंगा नदी के जलस्तर में विगत कुछ दिनों में कमी हुई थी। लेकिन फिर से जलस्तर लागातार बढ़ रहा है। जलस्तर में वृद्धि से गंगा नदी का पानी सभी उपधाराओं सहित दियारा क्षेत्र में फैल रहा है। बुधवार को बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर सुबह 8 बजे 54.420 मीटर आंका गया।