बक्सर: बक्सर स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम ने किया आम जनता से मुलाकात, 28 आवेदन पर हुई सुनवाई
Buxar, Buxar | Jul 31, 2024 डीएम अंशुल अग्रवाल ने बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के कार्यालय कक्ष में आम जनता से मुलाकात किया। 28 आवेदनों पर सुनवाई की गई। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया। इस दौरान डीएम अंशुल अग्रवाल ने लोगों से उनके क्षेत्र के सबंध में भी चर्चा किया। डीएम से मिलकर लोग काफी संतुष्ट दिखाई दिए।