बक्सर: देर रात दलसागर गांव में ज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Buxar, Buxar | Jul 31, 2024 मंगलवार की देर रात औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत दलसागर गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है। जिसे आनन फ़ानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के समय लगभग 35 वर्षीय घरभरन कमकर देर रात अपने घर के बाहर टहल रहा था।