बक्सर: जिले के सभी प्रखंडों मे सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को गति देने के लिए विद्यालयों मे अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण
Buxar, Buxar | Jul 31, 2024 सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को त्वरित एवं प्रभावी ढ़ग से गति प्रदान करने के लिए बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया. औचक निरीक्षण जिले के अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च विद्यालयों का किया. निरीक्षण सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को लागू करने, इसके सतत अनुश्रवण, न्याय के साथ विकास को सुनिश्चित करने एवं प्रशासन को और संवेदनशील बनाने किया गया.