बक्सर: बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम की उपस्थिति में 64 लाभुकों को 379.16 लाख ऋण का हुआ स्वीकृति एवं भुगतान
Buxar, Buxar | Jul 31, 2024 डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पीएमईजीपी, पीएमईजीपी 2 एवं पीएमएफएमई योजना अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैंप का आयोजन किया गया। कुल 64 लाभुकों को ऋण स्वीकृति एवं भुगतान किया गया। कुल 379.16 लाख की राशि है। बैंकों द्वारा अन्य ऋण के रूप में कुल 2023.85 लाख रूपये का ऋण राशि दिया गया।