हरदोई: कोतवाली शहर क्षेत्र से युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया अज्ञात युवक, युवती के पिता ने दर्ज कराई एफआईआर
Hardoi, Hardoi | Mar 19, 2025 शहर कोतवाली क्षेत्र से एक अज्ञात युवक एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया। युवती के पिता ने बुधवार शाम लगभग 5 बजे कोतवाली शहर पुलिस को तहरीर देते हुए अज्ञात युवक के विरुद्ध कराई है।सुरसा थाना क्षेत्र के रहने वाले युवती के पिता ने कोतवाली शहर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी पुत्री को कोतवाली शहर क्षेत्र से कोई अज्ञात युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया।