उजियारपुर: उजियारपुर में अंचल कार्यालय खंडहर में तब्दील, खिड़कियां, किवाड़ और ग्रिल चोरी
उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित करोड़ों की लागत से बनी अंचल एवं सरकारी भवन का कार्यालय देखरेख की अभाव में खंडहर में तब्दील हो गया। इसमें लगे खिड़की, किवाड़ी और ग्रिल की चोरी हो गई लेकिन इस तरफ किसी अधिकारी ने ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा जिसके कारण इसकी बदहाली बढ़ती ही जा रही है।