उजियारपुर: उजियारपुर में 15 महीने से सफाई कर्मियों को नहीं मिला भुगतान, दर्जनों सफाई कर्मी भुखमरी के कगार पर
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायत में सफाई का काम कर रहे सफाई कर्मियों को विगत 15 महीना से भुगतान नहीं मिलने से उनके समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो रही है। लगातार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन भुगतान नहीं मिलने से सफाई कर्मी भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।