उजियारपुर: उजियारपुर में ठगी का मामला: 68 महिलाओं से 44 लाख रुपये की ठगी, प्राथमिकी दर्ज
उजियारपुर थाना क्षेत्र से दर्जनों महिलाओं से ठगी करने वाली महिला संगीता देवी का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि 68 महिलाओं से करीब 44 लाख की ठगी कर महिला फरार हो गई है इसको लेकर उजियारपुर थाना में प्राथमि की भी दर्ज कराई गई है लेकिन अब तक मामले का समाधान नहीं हो पाया है।