दतिया: दतिया में आपराधिक मामले दर्ज होने पर कलेक्टर ने तीन शस्त्र लाइसेंस किए निलंबित, आदेश जारी
Datia, Datia | Mar 31, 2026 दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर तीन व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। जिसका आदेश मंगलवार शाम 06 बजे आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज होने और शस्त्रों के संभावित दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए की गई है। नरेश रावत, राजेन्द्र सिंह गुर्जर और गरिमा शुक्ला का लाइसेंस निलंबित किया गया।