फरीदाबाद: फरीदाबाद जिले में लोकसभा आम चुनाव 2024 की मतगणना प्रक्रिया संपन्न होने तक मतगणना केंद्र पर आधार 144 लागू
फरीदाबाद सेक्टर 12 लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में आज जिलाधीश विक्रम सिंह ने लोकसभा आम चुनाव-2024 की मतगणना प्रक्रिया संपन्न होने तक मतगणना केन्द्रों पर धारा 144 लागू करने तथा ड्रोन/ग्लाइडर के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैl वही साथ ही जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा है कि जो भी आदेशों की अवहेलना करेगा उनके खिलाफ कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी l