फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 ने वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियो में सूरज (19) और विकास (19) का नाम शामिल है। आरोपी सूरज गांव नाईकी जिला अजमेर राजस्थान का तथा आरोपी विकास गांव नोसारा जिला लखनऊ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपियो को अपराध शाखा टीम मुख्य सिपाही अंजूम व सिपाही रिंकू ने गस्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-58 मोड से मोटरसाइकिल सहित काबू किया है।