फरीदाबाद: सेक्टर-37 क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने देसी कट्टा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ़्तार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रितेश उर्फ पोली (27) अजय नगर पार्ट-2 पल्ला का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम एएसआई भगत, सिपाही अमित व जय प्रकाश ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से पुस्ता रोड़ बसंतपुर के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद हुआ है।