बारां: पसलावा गांव के पास चलती बाइक की चैन में साड़ी फंसने से महिला गिरी, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Baran, Baran | Jun 9, 2025 पसलावा गांव में सोमवार को चलती बाइक में साड़ी फंसने से एक महिला गिरकर घायल हो गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों परिजनों के अनुसार कमलेश बाई पत्नी महावीर मीणा निवासी खजूरना खूर्द पसलावा गांव में राशन के गेहूं लेने बाइक पर बैठ कर गई थी इसी दौरान चलती बाइक में उसकी साड़ी फस गई वह गिरकर गंभीर घायल हो गई।