सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने दीप प्रज्वलित कर मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव
सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित की भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान के तहत देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मोत्सव गुरुवार को पूरे पूर्वी मुजफ्फरपुर में व्यापक स्तर पर मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न मंडलों, शक्ति केंद्रों एवं बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित कर दीप प्रज्वलित किए और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर जिले के विभिन्न चौक-चौराहों एवं प्रमुख स्थानों को दीपों से सजाया गया। कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक दीप प्रज्वलित कर जन्मोत्सव मनाया। कई मंडलों में दीप प्रज्वलन के साथ आतिशबाजी एवं केक काटकर भी प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रमों के दौरान कार्यकर्ताओं मेंq विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिला।
पूर्वी मुजफ्फरपुर भाजपा द्वारा आयोजित इस व्यापक अभियान का संयोजन जिलाध्यक्ष विवेक कुमार एवं जिला संयोजक सह महामंत्री मनोज तिवारी के नेतृत्व में किया गया। संगठन की ओर से अभियान को केवल जिला मुख्यालय तक सीमित न रखते हुए विभिन्न मंडलों एवं बूथ स्तर तक पहुंचाया गया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेकर अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाने का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा एवं सहयोग की भावना को पहुंचाना है। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में सामाजिक सहभागिता एवं सेवा गतिविधियों के माध्यम से अभियान को व्यापक स्वरूप देने का प्रयास किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सेवा एवं संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया। प्रदेश मंत्री मुकेश शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार, जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की।