स्वच्छता में सहभागी, स्वच्छ भारत–विकसित भारत” के संकल्प के साथ मुजफ्फरपुर में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान का शुभारंभ
17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान, स्वच्छता के पांच प्रमुख पिलर पर होगा व्यापक आयोजन
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय में “स्वच्छता ही सेवा (SHS)-2026” अभियान का शुभारंभ जिला पदाधिकारी कुमार गौरव एवं उप विकास आयुक्त निशांत सिहारा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर “स्वच्छता में सहभागी, स्वच्छ भारत–विकसित भारत” के संदेश के साथ जिले में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।
स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान का आयोजन 17 सितंबर 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान के दौरान जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने तथा आम नागरिकों को स्वच्छता गतिविधियों से जोड़ने के लिए व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।