मुंगावली: ढोल-नगाड़ों के बीच नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई
मुंगावली में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का दशहरे से शुरू हुआ विसर्जन बुधवार को भी चलता रहा। बुधवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और रंग-गुलाल के साथ माता की प्रतिमाएं लेकर विसर्जन स्थलों पर पहुंचे। विसर्जन से पहले पूजा-अर्चना और आरती कर भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी।