तोकापाल: भाटीपारा के प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में तोकापाल जनपद अध्यक्ष शामिल हुईं
Tokapal, Bastar | May 11, 2026 बस्तर रियासत की पुरानी राजधानी स्थित प्राचीन शिव मंदिर का प्रांगण सोमवार दोपहर 2 बजे उस समय भक्ति और राष्ट्रवाद के अनूठे संगम का साक्षी बना, जब यहाँ ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोमनाथ मंदिर के उस अदम्य स्वाभिमान की गाथा भी गूंजी, जो सदियों के संघर्ष के बाद आज अपने पूर्ण वैभव के साथ खड़ा है।