सांगोद: माल बावड़ी के पास लावारिस काले कट्टे से 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस' के तहत जब्त हुआ 126 किलो से अधिक डोडा चूरा
Sangod, Kota | Jul 26, 2026 सांगोद थाना पुलिस ने "ऑपरेशन रूट क्लियरेंस" के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है, कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे थानाधिकारी पवन कुमार को मोबाइल पर सूचना मिली कि माल बावड़ी के पास कोटड़ी रोड स्थित एक खेत के किनारे कई संदिग्ध कट्टे पड़े हुए हैं।