मांट: जन सेवा केंद्र की संचालिका को अभद्र गालियां देने और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज
Mat, Mathura | Sep 27, 2026 नोहझील के एक गांव में एक महिला जन सेवा केंद्र संचालित करती हैं,उसके अनुसार 3 सितंबर की दोपहर को राकेश उर्फ रम्बो उनकी दुकान पर आया और उनके साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार किया। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि वह जब भी बाहर निकलेगी, उसे और उसके परिवार को जान से खत्म कर देगा। पीड़िता के अनुसार आरोपी पहले भी कई बार ऐसा कर चुका है और उस पर बुरी नजर रखता है,