झींकपानी: झींकपानी, हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के इलिगाड़ा रेलवे फाटक के पास से अज्ञात शव बरामद, पुलिस ने पहचान की अपील की
मंगलवार को हाटगम्हरिया थाना पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया, शव की पहचान नहीं हो पाई है, थाना मे मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान मे जुट गई है, पुलिस ने जनता व मिडिया से शव पहचान के लिए खबर के साथ मृतक के फोटो को प्रसारित करने की अपील की है ताकि इसकी खबर परिजनों तक पहुंच जाए और अनुसंधान मे सुविधा हो