पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने जिला जेल में रिश्वत लेते जेल कर्मी को पुड़िया सहित पकड़ने पर बचाव के आरोप की जांच की मांग की
Sadar, Varanasi | Nov 29, 2024 आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने कल वाराणसी जिला जेल के जेल अधीक्षक उमेश सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के क्रम में कतिपय नए तथ्य प्रस्तुत करते हुए शुक्रवार शाम 4 बजे वीडियो जारी कर उनकी जांच की मांग की है।