उदय प्रताप कॉलेज की जमीन को लेकर वक्फ बोर्ड के दावे के बाद मुस्लिम समुदाय ने कहा- हमारे पास हैं पर्याप्त दस्तावेज
Sadar, Varanasi | Nov 29, 2024 वाराणसी के भोजूबीर स्थित उदय प्रताप कॉलेज को लेकर वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताए जाने को लेटर वायरल होने पर कालेज में काफी गहमागहमी बढ़ गई है। शुक्रवार को एक बजे कॉलेज के अंदर मस्जिद में जुम्मे की नमाज अदा करने को लेकर भारी संख्या में भीड़ उमड़ी।