Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
image
image
image
image
image

समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-733, दिनांक:08/06/2026, =================== शारदीय खरीफ महा अभियान जिला कार्यशाला का उद्घाटन सोमवार को पूर्णिया के प्रेक्षा गृह में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया । उक्त कार्यशाला में कृषि विभाग के वरीय अधिकारी के साथ अनुमंडल,प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय कृषि विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा काफी संख्या में प्रगतिशील कृषकगण उपस्थित थे । उक्त कार्यशाला के दौरान जिलाधिकारी ने फॉर्मर रजिस्टेशन में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से रू०ब०रू० होते हुए कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में बताया गया कि कृषि में नवाचार,नई तकनीक का प्रयोग,आधुनिक कृषि,सरकार की योजनाओं और पोषक तत्व प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्रासरूट पर जाकर किसानों को कृषि में बेहतर प्रबंधन करने हेतु बताया जा रहा है। जिससे कृषि के क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 8, 2026

MORE NEWS

RJD से इस्तीफा देने के बाद फूट-फूटकर रोने लगे शिवचंद्र राम 4 दिन से सोया नहीं ऐसी जिंदगी भगवान किसी को ना दे

RJD से इस्तीफा देने के बाद फूट-फूटकर रोने लगे शिवचंद्र राम 4 दिन से सोया नहीं ऐसी जिंदगी भगवान किसी को ना दे

Purnia East, Purnia | Jun 8, 2026

खान सर क्या किये......

खान सर क्या किये......

Purnia East, Purnia | Jun 8, 2026

समाहरणालय पूर्णिया, 
 जन संपर्क कार्यालय,
 प्रेस विज्ञप्ति 732
 दिनांक:-  08 जून 2026, 
==================

 श्री अंशुल कुमार {भा०प्र०से०} जिला पदाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आहूत की गई।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा सर्वप्रथम मुख्यालय पटना से विभिन्न विभागों एवं वरीय अधिकारियों द्वारा प्रेषित अति महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी एवं विकास कार्यों से संबंधित पत्रों के निष्पादन की अद्यतन प्रगति की विभागवार तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं बिहार मानवाधिकार आयोग और माननीय न्यायालय से संबन्धित मामलें एवं लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम,कब्रिस्तान घेराबंदी, शिक्षा विभाग,जीविका, आरटीपीएस काउंटर, लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम,अतिक्रमण
,राशन कार्ड,स्वास्थ्य विभाग और जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में सोमवार एवं शुक्रवार को प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति,पूर्व में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का विभागीय एस०ओ०पी० के अनुरूप निष्पादन की प्रगति,
सीपीग्राम के प्राप्त परिवाद की गहन समीक्षा किया गया। प्रगति संतोषजनक पाया गया।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अति महत्वपूर्ण पत्रों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निष्पादन तथा माननीय न्यायालय से संबंधित मामलों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर और राजस्व संबंधित कार्य तथा आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त लोक सेवाओं के आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के अन्दर  करना सुनिश्चित करें।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन के दृष्टिगत राष्ट्रीय राज्य मार्गों पर अतिक्रमण की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि एन एच ए आई तथा संबंधित कार्यपालक अभियंताओं से प्राप्त सूची के अनुरूप सड़कों को अतिक्रमण मुक्त निर्धारित समय सीमा के अंदर कराना सुनिश्चित करें।

अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया एवं नगर निगम पूर्णिया को निर्देशित किया गया कि पूर्णिया शहरी क्षेत्र अंतर्गत कटिहार मोड़,आर०एन० साव चौक तथा विभिन्न चौकों को अतिक्रमण से मुक्त करें और नियमित रूप से साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पूर्व में आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा प्रखंडवार किया गया।

सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सहयोग शिविर के दौरान नागरिकों के शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निष्पादन विभाग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया(एसओ पी) के अनुरूप तय समय-सीमा के अन्दर करना सुनिश्चित करें।

जिला पदाधिकारी महोदय के जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन समीक्षा:-
जिलाधिकारी महोदय द्वारा समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सेवा संवाद समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन नियमानुसार सुनिश्चित करें।

आगामी सहयोग शिविर की समीक्षा:-16 जून 2026 (मंगलवार ) को सभी प्रखंडों के एक-एक पंचायत में सहयोग शिविर के आयोजन हेतु पंचायतों के संबंधित पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवन में निर्धारित किया गया है। 
क्रमश:-
01:- पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत पंचायत डीमिया छतरजान के पंचायत भवन में,
02:- प्रखंड के0नगर अंतर्गत पंचायत गोआसी के पंचायत भवन में,
03:- प्रखंड श्रीनगर अंतर्गत पंचायत गढ़िया बलुआ के पंचायत सरकार भवन में,
04:- प्रखंड कसबा अंतर्गत पंचायत सबदलपुर के पंचायत भवन में, 
05:- प्रखंड जलालगढ़ अंतर्गत पंचायत धनसर के पंचायत सरकार भवन में, 
06:- प्रखंड बनमनखी अंतर्गत पंचायत महादेवपुर के पंचायत भवन में, 
07:- प्रखंड बी०कोठी अंतर्गत पंचायत थाड़ी के पंचायत भवन में,
08:- प्रखंड भवानीपुर अंतर्गत पंचायत सुपौली के पंचायत भवन में,
09:- प्रखंड धमदाहा अंतर्गत पंचायत चम्पावती के पंचायत सरकार भवन में,
10:- प्रखंड रुपौली अंतर्गत पंचायत मतेली खेमचन्द्र के पंचायत भवन में,
11:- प्रखंड अमौर अंतर्गत पंचायत भवानीपुर के पंचायत सरकार भवन में,
12:- प्रखंड बैसा अंतर्गत पंचायत बलुआ गोस्तारा के पंचायत भवन में 
13:- प्रखंड बायसी अंतर्गत खपड़ा-1के सामुदायिक भवन में, 
14:- प्रखंड डगरूआ अंतर्गत पंचायत टोली के पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

सहयोग शिविर के पूर्व यानी 15 जून 2026 तक प्राप्त आवेदनों का निराकरण विभाग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप तय समय-सीमा में करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। ताकि 16 जून 2026 (मंगलवार) को आयोजित सहयोग शिविर में संबंधित आवेदन कर्ताओं को निष्पादन की जानकारी देंगे।

बैठक में डीडीसी,अपर समाहर्ता राजस्व,आपदा,विधि व्यवस्था, विभागीय जांच,जिला लोकशिकायत,अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया,वरीय कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारिगण उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जन संपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 732 दिनांक:- 08 जून 2026, ================== श्री अंशुल कुमार {भा०प्र०से०} जिला पदाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आहूत की गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सर्वप्रथम मुख्यालय पटना से विभिन्न विभागों एवं वरीय अधिकारियों द्वारा प्रेषित अति महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी एवं विकास कार्यों से संबंधित पत्रों के निष्पादन की अद्यतन प्रगति की विभागवार तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं बिहार मानवाधिकार आयोग और माननीय न्यायालय से संबन्धित मामलें एवं लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम,कब्रिस्तान घेराबंदी, शिक्षा विभाग,जीविका, आरटीपीएस काउंटर, लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम,अतिक्रमण ,राशन कार्ड,स्वास्थ्य विभाग और जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में सोमवार एवं शुक्रवार को प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति,पूर्व में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का विभागीय एस०ओ०पी० के अनुरूप निष्पादन की प्रगति, सीपीग्राम के प्राप्त परिवाद की गहन समीक्षा किया गया। प्रगति संतोषजनक पाया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अति महत्वपूर्ण पत्रों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निष्पादन तथा माननीय न्यायालय से संबंधित मामलों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर और राजस्व संबंधित कार्य तथा आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त लोक सेवाओं के आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के अन्दर करना सुनिश्चित करें। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन के दृष्टिगत राष्ट्रीय राज्य मार्गों पर अतिक्रमण की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि एन एच ए आई तथा संबंधित कार्यपालक अभियंताओं से प्राप्त सूची के अनुरूप सड़कों को अतिक्रमण मुक्त निर्धारित समय सीमा के अंदर कराना सुनिश्चित करें। अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया एवं नगर निगम पूर्णिया को निर्देशित किया गया कि पूर्णिया शहरी क्षेत्र अंतर्गत कटिहार मोड़,आर०एन० साव चौक तथा विभिन्न चौकों को अतिक्रमण से मुक्त करें और नियमित रूप से साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पूर्व में आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा प्रखंडवार किया गया। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सहयोग शिविर के दौरान नागरिकों के शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निष्पादन विभाग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया(एसओ पी) के अनुरूप तय समय-सीमा के अन्दर करना सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी महोदय के जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन समीक्षा:- जिलाधिकारी महोदय द्वारा समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सेवा संवाद समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन नियमानुसार सुनिश्चित करें। आगामी सहयोग शिविर की समीक्षा:-16 जून 2026 (मंगलवार ) को सभी प्रखंडों के एक-एक पंचायत में सहयोग शिविर के आयोजन हेतु पंचायतों के संबंधित पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवन में निर्धारित किया गया है। क्रमश:- 01:- पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत पंचायत डीमिया छतरजान के पंचायत भवन में, 02:- प्रखंड के0नगर अंतर्गत पंचायत गोआसी के पंचायत भवन में, 03:- प्रखंड श्रीनगर अंतर्गत पंचायत गढ़िया बलुआ के पंचायत सरकार भवन में, 04:- प्रखंड कसबा अंतर्गत पंचायत सबदलपुर के पंचायत भवन में, 05:- प्रखंड जलालगढ़ अंतर्गत पंचायत धनसर के पंचायत सरकार भवन में, 06:- प्रखंड बनमनखी अंतर्गत पंचायत महादेवपुर के पंचायत भवन में, 07:- प्रखंड बी०कोठी अंतर्गत पंचायत थाड़ी के पंचायत भवन में, 08:- प्रखंड भवानीपुर अंतर्गत पंचायत सुपौली के पंचायत भवन में, 09:- प्रखंड धमदाहा अंतर्गत पंचायत चम्पावती के पंचायत सरकार भवन में, 10:- प्रखंड रुपौली अंतर्गत पंचायत मतेली खेमचन्द्र के पंचायत भवन में, 11:- प्रखंड अमौर अंतर्गत पंचायत भवानीपुर के पंचायत सरकार भवन में, 12:- प्रखंड बैसा अंतर्गत पंचायत बलुआ गोस्तारा के पंचायत भवन में 13:- प्रखंड बायसी अंतर्गत खपड़ा-1के सामुदायिक भवन में, 14:- प्रखंड डगरूआ अंतर्गत पंचायत टोली के पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सहयोग शिविर के पूर्व यानी 15 जून 2026 तक प्राप्त आवेदनों का निराकरण विभाग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप तय समय-सीमा में करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। ताकि 16 जून 2026 (मंगलवार) को आयोजित सहयोग शिविर में संबंधित आवेदन कर्ताओं को निष्पादन की जानकारी देंगे। बैठक में डीडीसी,अपर समाहर्ता राजस्व,आपदा,विधि व्यवस्था, विभागीय जांच,जिला लोकशिकायत,अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया,वरीय कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारिगण उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 8, 2026

समाहरणालय पूर्णिया,
जनसम्पर्क कार्यालय,
*प्रेस विज्ञप्ति:-730,*
*दिनांक:-08 जून 2026,*
==================

सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सोमवार को जिला पदाधिकारी ने आमजनों  की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश:- 

  श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा सेवा- संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को समाहरणालय स्थिति प्रज्ञान सभागार में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित पदाधिकारियों को अंग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों द्वारा कुल-07 आवेदन विभिन्न विभागों से संबंधित देकर अपनी-अपनी समस्याएं जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखीं। 

 जिलाधिकारी महोदय द्वारा‌ मौके पर आवेदनों को त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को  निर्देश दिया गया।

उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत प्रखंड अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।

ज्ञातव्य हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल तथा प्रखंड एवं पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है।

=================
किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या:--064 54-
24 23 19/ 24 23 17/ 24 23 20 पर  संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जनसम्पर्क कार्यालय, *प्रेस विज्ञप्ति:-730,* *दिनांक:-08 जून 2026,* ================== सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सोमवार को जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश:- श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा सेवा- संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को समाहरणालय स्थिति प्रज्ञान सभागार में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित पदाधिकारियों को अंग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों द्वारा कुल-07 आवेदन विभिन्न विभागों से संबंधित देकर अपनी-अपनी समस्याएं जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी महोदय द्वारा‌ मौके पर आवेदनों को त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया। उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत प्रखंड अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए। ज्ञातव्य हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल तथा प्रखंड एवं पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। ================= किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या:--064 54- 24 23 19/ 24 23 17/ 24 23 20 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 8, 2026