समाहरणालय पूर्णिया,
जनसम्पर्क कार्यालय,
*प्रेस विज्ञप्ति:-730,*
*दिनांक:-08 जून 2026,*
==================
सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सोमवार को जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश:-
श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा सेवा- संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को समाहरणालय स्थिति प्रज्ञान सभागार में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित पदाधिकारियों को अंग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों द्वारा कुल-07 आवेदन विभिन्न विभागों से संबंधित देकर अपनी-अपनी समस्याएं जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखीं।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर आवेदनों को त्वरित निष्पादन हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
उक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत प्रखंड अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।
ज्ञातव्य हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल तथा प्रखंड एवं पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है।
=================
किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या:--064 54-
24 23 19/ 24 23 17/ 24 23 20 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 8, 2026