मुरलीगंज: बेलो में अचानक आग लगने से दो लोगों का घर सहित सामान जलकर राख
बेलो पंचायत अंतर्गत वार्ड तीन में अचानक आग लगने से दो लोगों का घर सहित सामान जलकर राख हो गया. स्थानीय ग्रामीण के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई. लेकिन तब तक दो घर सहित सामान जलकर राख हो गया. बताया गया कि घर के अलावे घर में नकद 25 हजार, जेवरात, खाद्यान्न, कपड़ा, बर्तन सहित डेढ दो लाख की क्षति होने की बात कही गई.