बिलग्राम: अंटवा सीसाला में मनरेगा में फर्जीवाड़ा, एक ही मजदूर की फोटो का उपयोग कर लाखों की मजदूरी निकाली, BDO ने जांच शुरू की
सांडी विकास खंड की ग्राम पंचायत अंटवा सीसाला में मनरेगा योजना के तहत एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव ने एक ही मजदूर की तस्वीर का इस्तेमाल अलग-अलग कार्यों में लाखों रुपये की मजदूरी फर्जी तरीके से निकाल ली।शिकायतकर्ता छोटे सिंह के अनुसार, कच्चे और पक्के दोनों तरह के निर्माण कार्यों में एक ही तस्वीर का बार-बार उपयोग किया गया।