कुल्लू में अन्न के पर्वत पर विराजमान हुए भगवान रघुनाथ
कुल्लू में मनाया गया अन्नकूट का त्यौहार
भक्तों ने किए भगवान रघुनाथ के दर्शन
Kullu Times
जिला कुल्लू के मुख्यालय रघुनाथपुर में भगवान रघुनाथ के मंदिर में मंगलवार को अन्नकूट उत्सव परंपरागत तरीके से मनाया गया।।इस दौरान भगवान रघुनाथ अन्न के ढेर पर विराजमान हुए और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भगवान रघुनाथ के मंदिर पहुंच कर उनका आशिर्वाद लिया। अन्नकूट त्योहार को गोवर्धन पूजा से भी जाना जाता है। कुल्लू में इस दिन भगवान रघुनाथ को नए अनाज का भोग लगाया जाता है। वही, इस मौके पर भगवान रघुनाथ का श्रृंगार करके चावल का पहाड़नुमा ढेर लगाकर उस पर उन्हें विराजमान करवाया जाता है।
Kullu, Kullu | Nov 10, 2026