फिरोज़ाबाद: उसायनी रोड पर अचानक गाय के सामने आने से सवारियों से भरा ऑटो पलटा, हादसे में 2 सवारियां घायल
टूण्डला क्षेत्र के उसायनी रोड स्थित मां वैष्णो देवी धाम से एक ऑटो छह सवारियां भरकर फिरोजाबाद की तरफ आ रहा था। उसायनी रोड पर अचानक ऑटो के सामने गाय आ गई जिससे ऑटो में सवार थाना उत्तर क्षेत्र किशन नगर निवासी संतोषी और रॉकी घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।