फिरोज़ाबाद: शहर के राज राजेश्वरी मां कैला देवी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन उमड़े श्रदालु, हुई मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा
शहर के राज राजेश्वरी मां कैला देवी मंदिर पर मंगलवार तड़के से ही नवरात्र पर्व के पहले दिन के चलते श्रदालुओ की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। श्रदालुओ ने मां के दर्शन करने के साथ पहले दिन मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना की। मां कैला देवी मंदिर वर्षों पुराना है जहां ऐसी मान्यता है आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है, इसी कारण श्रदालुओ का यहां तांता लगा रहता है