फिरोज़ाबाद: नारखी थाना क्षेत्र के बरतरा रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हुई मौत
रामगढ़ थाना क्षेत्र के रैपुरा निवासी 25 वर्षीय योगेश पुत्र मुन्नालाल बीती देर रात बाइक लेकर निकला था। इसी दौरान नारखी थाना क्षेत्र के बरतरा रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। बीती मध्य रात्रि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवाया गया।