फिरोज़ाबाद: वाहिदपुर डेरा बंजारा इलाके में ज़मीन को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की दो महिलाओं समेत 4 लोगों को लाठी डंडे से पीटा
नारखी थाना क्षेत्र के गांव वाहिदपुर डेरा बंजारा इलाके में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों की लाठी डंडे से पिटाई कर दी जिसमें एक ही पक्ष की दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।